प्रियंका चोपड़ा से क्यों नाराज हैं संजय लीला भंसाली!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट है। लिहाजा, इसी सपने में थोड़ी गड़बड़ होने की वजह से भंसाली फिल्म की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं।
जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के गाने को लेकर ट्विट किया है..जिस गाने में प्रियंका और दीपिका ने लावणी किया है..और इसी ट्विट को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली नाराज हैं।
बाजीराव मस्तानी को लेकर न सिर्फ भंसाली, बल्कि फिल्म के कलाकार भी काफी उत्साहित हैं। और लगता है इसी एक्साइटमेंट में प्रियंका ने यह ट्विट कर दिया। पिछले हफ्ते उन्होंने ट्विट करते हुए अपने फॉलोअर्स को बताया कि उनके और दीपिका के बीच एक डांस होने वाला है।
माधुरी दीक्षित, दीपिका और संजय लीला भंसाली..क्या है कनेक्शन!
प्रियंका चोपड़ा ने डिटेल देते हुए बताया कि डांस लावणी है, जो कि सही नहीं है। और अब संजय लीला भंसाली नाराज हैं। बता दें, बाजीराव मस्तानी में प्रियंका रणवीर सिंह यानि की बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं, जबकि दीपिका मस्तानी के किरदार में दिखेंगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



