संजय कपूर की वसीयत से छेड़छाड़! कोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों के गंभीर आरोप, बोले- 'पापा ऐसा नहीं कर सकते'

Sanjay Kapoor

Sanjay Kapoor Property will: बिजनेसमैन संजय कपूर की आकस्मिक मौत के बाद जो रायता उनकी प्रॉपर्टी को लेकर फैला हो वो काफी चर्चा में है। अब संजय कपूर की विल को लेकर बवाल मचा हुआ है।

मामला कोर्ट में है और सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव आमने सामने आए हैं। अब वसीयत पर कुछ ऐसे आरोप लगाए गए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता संजय कपूर की वसीयत पर प्रश्नचिन्ह लगाया है और कहा कि पापा ऐसी वसीयत लिख ही नहीं सकते हैं, इसमें बदलाव किए गए हैं।

फर्जी वसीयत होने का आरोप

मामला कोर्ट में है और करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रिया सचदेव के जरिए जो भी वसीयत पेश की जा रही है वो पूरी तरह से फर्जी है। करिश्मा के बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने अपने फायदे के हिसाब से इसमें बदलाव करते हुए वसीयत से छेड़छाड़ की है।

कोर्ट में दोनों पक्षों के वकील आमने सामने हैं और इस केस की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में हो रही है। इस सुनवाई के दौरान समायरा और कियान कपूर के वकील ने खुले शब्दों में वसीयत पर उंगली उठाई थी। उनका आरोप है कि इस विल में कई बार महिला सर्वनाम शब्द इस्तेमाल किया गया है।

क्या वसीयत में विवाद का कारण?

करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कहा कि वसीयत में She, her last will, her presence जैसे कई ऐसे शब्द लिखे हुए हैं जो कि उनके पिता इस्तेमाल ही नहीं कर सकते हैं। इन बातों से ऐसा पता चल रहा है कि वसीयत फर्जी है। इस पूरे मामले में प्रिया सचदेव ठोस दलील भी नहीं दे पा रही हैं जिससे केस में गड़बड़ लग रही है। इसके अलावा वकील का कहना है कि वसीयत में संजय कपूर ने अपनी बेटी का पता भी गलत लिखा हुआ है। इसके अलावा उसमें बेटी के नाम की स्पेलिंग तक गलत हैं। इन कई बातों से ऐसा लग रहा है कि वसीयत जाली है।

देखने वाली बात होगी कि इस केस को लेकर आने वाले वक्त में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay kapoor karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X