सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक? लिफ्ट में मेगास्टार के साथ घुस गए आधा दर्जन लोग!

सलमान खान इस वक्त अपनी टाइगर 3 और बिग बॉस सीजन 17 को लेकर एक साथ चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सीधे रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी से सामने आई हैं।
हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो कि शायद सलमान खान के फैंस को पसंद नहीं आएगा। दरअसल जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को सिक्योरिटी दी रही है। लेकिन इस पार्टी के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी सुरक्षा में चूक हो गई।
लिफ्ट में चढ़े सलमान खान के साथ अचानक करीब आधा दर्जन लोग घुस गए है। अगर आप भी भी सोच रहे हैं कि ये लोग कौन हैं तो घबराइए नहीं। ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के सुरक्षा कर्मी हैं। उनका वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हुआ और लोगों को लगा ये कौन लोग हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि लिफ्ट खचाखच भरी है और सलमान खान खड़े हैं। एक ने कमेंट में लिखा, ''भाई को खुद को जगह नहीं है खड़ा रहने की...थोड़ा एक दो लोग उतरो नीचे।'' एक का कहना है, ''टाइगर बुड्ढे को लॉरेंस भाई का डर सता रहा है और टाइगर 3 फ्लॉप होने का भी।''
एक ने लिखा, ''लिफ्ट में लॉरेंस नहीं है।'' एक ने लिखा, ''जलवा है हमारा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इस पार्टी के दौरान अगर सलमान खान के लुक्स की बात करें तो उन्होने कार्गो रंग की पैंट के साथ मस्टर्ड शर्ट पहन रखी थी।
सलमान को छोटे बालों में देखा गया और जूतों की एक जोड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया। पार्टी में मेगास्टार की उपस्थिति ने पपराज़ी के बीच उत्साह पैदा कर दिया, कई लोगों ने उनका ध्यान खींचने के लिए उनका नाम चिल्लाया। सलमान खान हमेशा की तरह आए और अपनी स्टाइल में पोज देकर वापस चले गए। आप देखिए ये वीडियो जो कि सीधे लिफ्ट से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications