'बजरंगी भाईजान' में सलमान का एक और तड़का!
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग की खबरे भी काफी दिलचस्प रहीं। कभी सलमान एंड टीम ने पूरे गांव की रंगाई-पुताई कर दी, तो कभी सलमान ने गांव के स्कूली बच्चों को सरप्राइज दिया। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बात अब सामने आ रही है।

फिल्म के म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने हिंट दी है कि बजरंगी भाईजान में दबंग खान एक बार फिर गाना गाते दिखेंगे। काफी समय बाद वापस आए प्रीतम ने इस सिलसिले में कहा कि मुझे लगता है कि एक लंबे समय बाद सलमान के करियर में एक अच्छी कहानी आई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह बात सरासर झूठ है कि ‘बजरंगी भाईजान' लव जेहाद से प्रेरित है।
वहीं, फिल्म के गानों पर बात करते हुए प्रीतम ने कहा कि, फिलहाल कबीर के साथ बैठकर हम गानों पर काम कर रहे हैं। मुझे यकीन है जल्द ही हम सलमान के दर्शकों के अनुकूल बेहतरीन गाने उन्हें पेश करेंगे। और हां यह भी तय है कि इस फिल्म में भी सलमान जरूर गाएंगे। आपको बता दें, इससे पहले फिल्म किक में भी सलमान खान ने 'जुम्मे की रात' से फैंस का दिल जीत लिया था।
प्रीतम ने कहा कि, मैंने बजरंगी भाईजान के लिए एक गाना बनाया है, जो सलमान ही गाएंगे। यह गीत मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन के गीतों से प्रेरित है। और सच कहूं तो अब मुझे सब्र नहीं हो रहा। मैं चाहता हूं सलमान जल्द से जल्द माइक के सामने आकर इस गीत को गाए।
गौरतलब है कि सलमान खान के साथ ‘बजरंगी भाईजान' में काम कर रहे प्रीतम, रणबीर कपूर की दो फिल्में ‘जग्गा जासूस' और ‘ऐ दिल है मुश्किल' भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications