जैकलीन से मिलने के बहाने ढूंढ़ते हैं सलमान खान!

देश के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर सलमान खान क्या श्रीलंका की सुंदरी जैकलीन की ओर फिसल रहे हैं। हम्मम..बात दरअसल ऐसी है कि आजकल सलमान जैकलीन के साथ काफी ज्यादा समय गुजारते दिख रहे हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म ‘किक' की को-स्टार जैकलीन फर्नांडिस को दिए एक कमिटमेंट को पूरा कर दिया है।

दरअसल सलमान खान ने श्रीलंका में फिल्‍म 'रेडी' की शूटिंग के दौरान एक आई चैकअप का कैंप लगवाया था। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडिस भी वहां मौजूद थीं, जिसके चलते सलमान ने उनसे वादा किया था कि वह जब दोबारा श्रीलंका आएंगे, तो आई कैंप जरूर लगाएंगे। सलमान ने जैकलीन से किए गए इस कमिटमेंट को पूरा कर दिया है।

दबंग खान अपने इस डॉयलोग के लिए जाने जाते हैं कि एक बार जो उन्होंने कमिटमेंट कर दी, तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनते। लिहाजा, इस बार भी सलमान ने रियल लाइफ में कुछ ऐसा ही किया। हाल ही में जब सलमान जैकलीन के साथ श्रीलंका में चुनाव प्रचार करने गए थे, तो उन्‍होंने जरूरतमंदो के लिए आंखों का कैंप का आयोजन किया। इस बात की जानकारी सलमान ने खुद ट्वीट करके दी। इसके अलावा सलमान जैकलीन के रेस्‍टोरेंट भी गए। जहां दोनों ने साथ समय गुजारा।

इतना ही नहीं, इसके बाद सलमान भाई ने ट्विट किया कि वे अगली बार जब भी समय मिले, श्रीलंका जरूर आना चाहेंगे। हम्मम..कमिटमेंट पूरा करना तो अच्छी बात है सलमान, लेकिन अगर कोई बात है तो पूरा इंडिया ये जानने का इंतजार करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X