..................... Is Salman Khan collaborating with Rohit Shetty? Salman Khan confirms - Hindi Filmibeat

अजय देवगन, अक्षय कुमार के बाद- अब सलमान खान के साथ फिल्म करेंगे रोहित शेट्टी?

Recommended Video

Salman Khan has openes up on working with director Rohit Shetty | FilmiBeat

हाल ही में खबरें आईं थी कि सलमान खान जल्द ही रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म से जुड़ सकते हैं। बहरहाल, जल्द ही इस खबर को अफवाह करार दे दिया गया। लेकिन हाल ही में जब भारत के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू में सलमान खान से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- यह अफवाह नहीं है बल्कि रोहित शेट्टी से उनकी बातचीत चल रही है।

जी हां, एक्टर- डाइरेक्टर की यह ड्रीम टीम जल्द ही दर्शकों के सामने आ सकती है। सलमान खान ने कहा कि उनकी रोहित से साथ में काम करने को लेकर बात हुई थी। लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं है। लिहाजा, अगर बातचीत के बाद सबकुछ सही हो जाता है तो फिल्‍म का अनाउंसमेंट भी हो जाएगा।

Salman Khan

एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड के हर एक्टर की विश लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अजय देवगन से लेकर शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। या यूं कर लें कि सुपरस्टार्स को करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दे चुके हैं। अजय देवगन को गोलमाल अगेन, शाहरुख को चेन्नई एक्सप्रेस तो रणवीर सिंह को सिंबा।

वहीं, अब सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार की रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जाहिर है सलमान खान के साथ यदि रोहित शेट्टी का नाम जुड़ता है कि यह फैंस के लिए किसी धमाके से कम नहीं होगा।

लेकिन फिलहाल सलमान भी बैक टू बैक फिल्मों में वयस्त हैं। भारत के बाद सलमान दबंग 3, ईंशाल्लाह, वेटेरन रीमेक में नजर आने वाले हैं। यानि की सलमान साल 2021 तक बिल्कुल लॉक हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी के साथ सलमान की फिल्म कब शुरु हो पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X