Saiyaara बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, लेकिन फिल्म को लेकर एक ऐसा सच आया सामने कि टूटेगा फैंस का दिल!

Saiyaara Controversy: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'Saiyaara' ने 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रोमांस और इमोशन से भरपूर है। इसके गाने और कलाकारों की एक्टिंग को भी जमकर तारीफे मिल रही है।
लेकिन इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल मिजाज के म्यूजिशियन कृष कपूर (अहान पांडे) और एक शर्मीली लेकिन महत्वाकांक्षी पत्रकार वाणी (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है जब वाणी को एक सीरियस बीमारी का पता चलता है।
अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह कह रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी 2004 की पॉपुलर कोरियन मूवी 'A Moment to Remember' से मिलती-जुलती है।
क्या वाकई फिल्म की कहानी कॉपी है?
कोरियन फिल्म 'A Moment to Remember' की कहानी भी एक कपल पर आधारित थी, जहां महिला को अल्जाइमर हो जाता है और उसका पार्टनर उसका साथ नहीं छोड़ता। वह उसे उनकी पुरानी यादें दोबारा जीने में मदद करता है। लोगों का मानना है कि 'Saiyaara' की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक यूज़र ने लिखा- 'बीमारी, एक्स-बॉयफ्रेंड, लड़की का दूर हो जाना और अंत में पुरानी यादों को दोहराना - सब कुछ वैसा ही है।' एक और कमेंट में लिखा गया- 'मोहित सूरी को कोरियन फिल्मों से काफी लगाव है लगता है। पहले 'Ek Villain' और अब 'Saiyaara'।"
मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं
अब तक फिल्म मेकर्स या डायरेक्टर्स की ओर से यह नहीं बताया गया है कि 'Saiyaara' किसी कोरियन फिल्म का रीमेक है या बस उससे इंस्पीरेशन ली गई है।
फिल्म के बारे में
'Saiyaara' की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं, इस फिल्म की कहानी लिखी है संकल्प सदाना ने। डायलॉग्स लिखे हैं रोहन शंकर ने। म्यूजिक तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा, ऋषभ कांत, विशाल मिश्रा की देन है और फिल्म के प्रोड्यूसर हैं यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी।


Click it and Unblock the Notifications











