..................... रिया चक्रवर्ती ने नहीं बोला झूठ ! सुशांत ने खुद बताया था उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है, 2 घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते थे is rhea chakraborty right when Sushant Singh Rajput admits being claustrophobic not sleep more then 2 hour - Hindi Filmibeat

रिया ने नहीं बोला झूठ! सुशांत ने खुद बताया था उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है, ठीक से नहीं सो पाते थे

हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने पहली बार इंटरव्यू देकर सुशांत सिंह राजपूत केस में अपना पक्ष पूरे देश के सामने रखा। सुशांत की मौत को कई दिन बीत जाने के बाद पहला मौका था जब रिया मीडिया के सामने आईं और तमाम जवाब दिए। लेकिन कुछ बयानों के बाद रिया चक्रवर्ती को घेरा भी गया और उन्हें एक बार फिर झूठा कहा गया। जैसे रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत को फ्लाइट से डर लगता था उन्हें घुटन महसूस होती थी इसीलिए वह प्लेन से सफर करने से पहले हमेशा एक दवा भी लेते थे।

इस बयान के बाद अंकिता लोखंडे ने भी रिया पर निशाना साधा और कॉकपिट से सुशांत की एक वीडियो तक शेयर कर डाली। सुशांत का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आ रहा है जब उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया और इन्सोमनिया (नींद न आना) है। उन्होंने साल 2015 में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है और वह 2 घंटे से ज्यादा सो नहीं पाते हैं क्योंकि उन्हें इन्सोमनिया भी है।

सुशांत का ये इंटरव्यू कहीं न कहीं रिया चक्रवर्ती के इस बयान को जरूर सच बताता है। वहीं अंकिता लोखंडे, सुशांत का परिवार एक्टर के ऐसे डर को नकारता है। बता दें सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती आरोपी हैं जो इन दिनों सीबीआई समेत कई जांच एजेंसियों द्वारा ग्रिल की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X