क्या सचमुच आमिर को डेट कर रही है शमिता शेट्टी? जानें, क्या है सच!

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और एक्टर आमिर की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें आमिर शमिता के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट शमिता को आमिर के साथ इतना कोजी देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को लेकर 'The Tenant' स्टार शमिता का कहना है कि आखिर लोगों को दूसरे के पर्सनल लाइफ में इतनी दिलचस्पी क्यों होती हैं। उन्होंने आमिर अली को लेकर कहा कि आप हमें बदनाम ना करें। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
वहीं 'दिल मिल गये' एक्टर आमिर अली ने भी ट्विटर पर इन बातों का खंडन किया है। हाल ही में आमिर अली ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली चर्चा किए जाने से परेशान होना बंद कर दिया है। उनका कहना है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्लारिफिकेशन नहीं देना चाहता क्योंकि पर्सनल लाइफ के बारे में अटकलें मेरा काम का हिस्सा है। इसलिए, मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि क्या लिखा जा रहा है, मेरे बारे में जब कोई कुछ लिखता है या बोलता है, चाहे वह नकारात्मक हो या सकारात्मक।
45 वर्षीय आमिर अली ने कहा, "मैं अब उस जैसा नहीं बनना चाहता कि क्या बोला और क्यों बोला। जिसको जो बोलना है वो बोले। मैं अब इससे प्रभावित नहीं होता। मैं प्रभावित होने की उस स्टेज को पार कर चुका हूं"।
बता दें, अली को शेट्टी के साथ डेटिंग की अफवाहों को दूर करने के लिए तब बाहर आना पड़ा, जब अटकलबाजी तेज हो गई, उन दोनों को मुंबई में बर्थडे पार्टी से निकलने के दौरान गले लगाते हुए और चूमते हुए देखा गया था। हालांकि, आमिर अली जो पहले संजीदा शेख से शादी कर चुके थे, मानते हैं कि ऐसा बहुत कम होता है जब उन्हें अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर किया जाता है।
वे कहते हैं "मैं प्रतिक्रिया ज्यादा नहीं देता। अगर मैं इसे देता भी हूं, तो मैं बस इसे मस्ती के साथ देता हूं। मैं वास्तव में किसी भी चीज को लेकर गंभीर नहीं हूं। कभी-कभी ये अफवाह सच होती हैं, लेकिन कभी-कभी यह बिल्कुल बकवास होती है।


Click it and Unblock the Notifications











