कोरोना के बीच काम पर वापस लौटे रणवीर सिंह? हेयरस्टाइलिस्ट ने साझा की ये धमाकेदार तस्वीर
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान लगभग सारे सितारे घर में आराम फरमा रहे थे लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होते ही कुछ शर्तों के साथ देश में हर चीज छूट दी गई लेकिन कुछ चीजें हैं जो कि बंद हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए पहले ही छूट दे दी गई थी लेकिन एहतियातन कुछ सितारे अभी घर से बाहर जाना सेफ नहीं समझ रहे हैं। लेकिन इस समय सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद रणवीर सिंह काम पर लौट आए हैं। इस तस्वीर को रणवीर सिंह के हेयरस्टाइलिस ने साझा किया है। इसके बाद से ये तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। उनके हेयरस्टाइलिस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि.. रणवीर सिंह से नए तरीके से मुलाकात। रणवीर सिंह को लेकर मशहूर है कि वो अपना लुक काफी अलग रखते हैं।
ऋषि कपूर का शरारती अंदाज- रिद्धिमा कपूर ने साझा की बचपन की क्यूट तस्वीर- लिखी ये बात


Click it and Unblock the Notifications










