आलिया भट्ट की 'गली बॉय' देखने पहुंचे रणबीर कपूर- लेकिन हो गई लड़ाई? देंखे वायरल VIDEO
आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय रिलीज हो चुकी है। रिलीज से एक दिन पहले बॉलीवुड सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां आलिया भट्ट के कथित बॉयफ्रैंड रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद रणबीर- आलिया साथ ही लौट रहे थे। दोनों की वीडियो वायरल हो रही है, जहां रणबीर किसी बात पर आलिया से खफा दिख रहे हैं।
दरअसल, दोनों सितारे साथ ही कार में आते दिख रहे हैं। लेकिन जहां रणबीर को आलिया के साथ बहस करते देखा जा सकता है। हो सकता है कि यह छोटी मोटी तकरार हो। क्योंकि जहां रणबीर के एक्सप्रेशन को देखकर साफ है कि वह बेहद गुस्से में हैं। वहीं, आलिया मजाकिया मूड में दिख रही हैं।

रणबीर- आलिया ब्रह्मास्त्र के सेट पर साथ आए और दोनों के रोमांस की खबरें तेज होने लगी। समय समय पर आलिया ने इन अफवाहों को पक्का भी किया है। यहां तक की आलिया को रणबीर के मम्मी- पापा.. नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी देखा जा रहा था। लेकिन काफी समय से ये अफवाहें भी घूम रही हैं कि रणबीर- आलिया के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और दोनों की रिलेशनशिप नाजुक हालातों पर है।
यहां देंखे वीडियो, गली बॉय से वापस लौटते रणबीर- आलिया-
View this post on Instagram#ranbirkapoor #aliabhatt today at the special screening of #gullyboy
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications