फिर से एक हुए शाहिद-प्रियंका.. हैरान हुमा कुरैशी

शाहिद के चाहने वालों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है कि उनके चहेते हीरो की लवलाइफ लगता है कि पटरी पर आ गयी है। खबर है कि शाहिद-प्रियंका एक बार फिर से एक हो गये हैं। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि शाहिद-प्रियंका जो कि एक ही बिल्डिंग में रहते हैं, रात को अक्सर फोन पर लंबी बात-चीत करते हुए पाये जा रहे हैं। यह सब हुआ है प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा के निधन के बाद, जिनकी अकस्मात मृत्यु ने प्रियंका को हिला कर रख दिया।

प्रियंका को इमोशनली सपोर्ट करने वाले शाहिद एक बार फिर से उनके अच्छे दोस्त बनने के चक्कर में हैं।

गौरतलब है कि शाहिद-प्रियंका दोनों के बारे में खबर थी कि वह कमीने फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गये थे। यहां तक कि जिस समय प्रियंका के घर इनकमटैक्स की रेट पड़ी थी उस समय रात के तीन बजे शाहिद ने घर का दरवाजा खोला था। लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनोंके बीच में दूरियां आ गयीं औऱ दोनों-एक-दूसरे के बारे में बात करने से बचते रहे।

तो वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों शाहिद का नाम हुमा कुरैशी से भी जोड़ा गया जिस पर शाहिद और हुमा दोनों ही काफी हैरान हुए थे क्योंकि शाहिद का कहना है कि वह तो हुमा से दो बार ही मिले हैं, ऐसे में उनके साथ डेटिंग कैसे कर सकते हैं।

फिलहाल असल मामला क्या है यह तो शाहिद-प्रियंका और हुमा ही बेहतर जानते होंगे, आईये आपको दिखाते हैं शाहिद-प्रियंका की कुछ खास और अचछी तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X