प्रियंका चोपड़ा के बाद अब परिणीति भी जल्द करेंगी शादी? यहां जानें एक्ट्रेस का जवाब

2018 में प्रियंका चोपड़ा की शादी होते ही परिणीति चोपड़ा की शादी की चर्चा शुरु हो चुकी है। हाल ही में परिणीति ने केसरी प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातें कीं। जहां परिणीति से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस हंस पड़ीं। परिणीति ने साफ साफ कहा कि फिलहाल मैंने शादी का कोई प्लान नहीं किया। लिहाजा, अभी शादी में कुछ साल का वक्त तो है ही।

परिणीति ने कहा, मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में एक मजबूत पार्टनर का होना बहुत जरूरी है। मैं चाहती हूं कि मैं इस इंसान के साथ हर रूप में खुश रहूं चाहे हम दोनों एक घर में साथ रहें या फिर एक साथ यात्रा करें.. फिर अगर मुझे लगेगा तो मैं उससे शादी भी कर लूंगी।

Parineeti Chopra

केसरी की बातें करते हुए परिणीति ने कहा कि फिलहाल मैं अपनी फिल्में अपने करियर पर फोकस कर रही हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने तो 36 साल की उम्र में निक जोनास से शादी की है.. तो उस उम्र तक आने में तो मुझे अभी और छह साल हैं।

साथ ही शादी के मायनों पर बात करते हुए परिणीति ने कहा, अभी के लिए मैं ना शादी के सपोर्ट में हूं ना ही खिलाफ हूं। फिलहाल मुझे यह नहीं पता कि शादी जरूरी क्यों है। मेरे हिसाब से शादी सिर्फ एक डॉक्यूमेंटशन है और इसमें कानूनी बातें भी जुड़ी हुई हैं। मेरे लिए सिर्फ एक सही पार्टनर का होना जरूरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X