तो क्या पाक एक्ट्रेस Humaira Asghar Ali की हुई थी हत्या? कोर्ट में याचिका दायर, रातों रात बदल गया पूरा केस!

Humaira Asghar Ali Murdered?: हाल ही में पाकिस्तान से खबर आई थी कि एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की लाश उनके अपार्टमेंट से मिली थी। बता दें कि उनकी मौत कई महीने पहले हो चुकी थी और लाश तब से सड़ रही थी।
इस घटना को लेकर अब एक नया मोड़ सामने आया है और आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी नेचुरल डेथ नहीं हुई है बल्कि किसी ने उनकी हत्या की है। चौकाने वाली बात तो ये है कि जुलाई 2025 चल रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि हुमैरा की मौत तो साल 2014 में ही हो गई थी। अब बड़े सवाल ये हैं कि इतने दिनों में किसी करीबी या उनके परिवारवालों ने उनसे मिलने या बात करने की कोशिश क्यों नहीं की।
एक्ट्रेस के मर्डर की याचिका दायर
एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट की मानें तो हुमैरा के मर्डर के शक में शाहजैब सोहेल नाम के एक शख्स ने याचिका दायर की है। ये एक पाकिस्तानी नागरिक है और कराची की सिटी कोर्ट में में गुहार लगाई है। इस याचिका में याचिकाकर्ता के द्वारा कई सवाल पूछे गए हैं और जाहिरी तौर हुमैरा असगर अली के मर्डर का शक जताया जा रहा है।
इस याचिका में ना सिर्फ करीबियों बल्कि परिवारवालों को भी लपेटा गया है कि उनसे भी सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए। खबरों की मानें तो कोर्ट ने पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं और पता चला है कि हुमैरा का उनके परिवारवालों के साथ विवाद चल रहा था। यही कारण है कि पुलिस अलग अलग एंगल से छानबीन कर रही है।
पड़ताल के दौरान अब तक पुलिस के हाथ टैबलेट और तीन मोबाइल लगे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इनसे काफी कुछ सामने आने वाला है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि क्या सच्चाई इस केस में निकलकर सामने आती है।


Click it and Unblock the Notifications