टी-सीरीज के मालिक से चल रहा है नोरा फतेही का चक्कर? आइटम गर्ल ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ रिएक्शन

Nora Fatehi Bhushan Kumar: नोरा फतेही अपना शानदार डांस और फिल्मों में बेहरतीन आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस वक्त किसी और चीज को लेकर खबरों में हैं। ये पहली बार है कि उनके अफेयर की अफवाहें सामने आ रही हैं और उन्होने ज्यादा वक्त ना लेते हुए चुप्पी तोड़ दी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की जिनका नाम नोरा फतेही के साथ जुड़ा रहा है। कहा जा रहा है कि शादी शुदा भूषण कुमार का अफेयर नोरा के साथ चल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से इस तरह की खबरों का आना आम बात है और इसके बाद नोरा फतेही ने इसपर रिएक्शन भी दिया है।
कैसे शुरु हुई चर्चा
बता दें कि एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी ये अफेयर की अफवाह को फिर से सामने लाकर सुर्खियां बटोरी हैं। ये कई साल पुरानी पोस्ट है जब भूषण कुमार और नोरा फतेही का नाम जुड़ा था।
ऐसे आरोप लगे थे कि उनके बीच कुछ है। जैसे ही फिर से वीडियो और वो पोस्ट सामने आई नोरा फतेही ने तुरंत रिएक्ट करते हुए लिखा, ''वाह।'' इसके बाद इस पोस्ट को हवा मिल गई। अगर नोरा फतेही इस पर कुछ रिएक्ट ना करतीं तो शायद ये वायरल भी ना होती।
दिव्या खोसला कुमार के अफेयर की खबर
भूषण कुमार के अलावा बात करें उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार की तो हाल ही में उनके अफेयर की खबरें भी सामने आईं थीं। मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने कहा था कि दिव्या और पर्ल पुरी के बीच कुछ चल रहा है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का बयान दिव्या की तरफ से नहीं आया। बता दें कि केआरके सोशल मीडिया पर स्टार्स को लेकर कई तरह के खुलासे करता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications












