..................... विकी कौशल और मानुषी छिल्लर की बनने वाली है जोड़ी ? सोशल मीडिया पर अफवाहों ने पकड़ा जोर is Manushi Chillar join Vicky Kaushal for YRF project now both follow each other on social media - Hindi Filmibeat

विकी कौशल और मानुषी छिल्लर की बनने वाली है जोड़ी ? सोशल मीडिया पर अफवाहों ने पकड़ा जोर

By Filmibeat Desk

एक ओर जहां अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म में विकी कौशल और मानुषी छिल्लर के एक साथ काम करने को लेकर यशराज फिल्म्स ने चुप्पी साध रखी है, वहीं दूसरी तरफ इन दोनों युवा एक्टरों ने मौके के मुताबिक एक ऐसा कदम उठाया है, जिसके चलते दोनों के साथ काम करने की अफवाहों पर मुहर लग गई है! हम विकी और मानुषी के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर करीबी नजर रख रहे हैं और ऐसा लगता है कि बॉलीवुड की इस नई नवेली जोड़ी ने एक दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है।

Manushi Chillar

इनकी इस गतिविधि से यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई कि दोनों वाईआरएफ की आगामी कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं! काम यकीनन शब्दों से ज्यादा बढ़-चढ़ कर बोलता है और हम यह जोड़ी बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म कारोबार से जुड़े एक सूत्र का कहना है- "विकी और मानुषी पक्के तौर पर वायआरएफ की कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, वरना वे इस तरह अचानक एक दूसरे को फॉलो करना क्यों शुरू करते? उनकी फिल्म बहुप्रतीक्षित जश्न 'वायआरएफ प्रोजेक्ट 50' का हिस्सा है और आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर को साल 2021 के लिए वायआरएफ की पूरी सूची के साथ इस फिल्म की घोषणा करना चाहते हैं। विकी को वायआरएफ में आते-जाते भी देखा गया है क्योंकि उन्होंने फिल्म के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आदि इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इस कॉमेडी के साथ विकी पर बड़ा दांव लगाया है।"

विकी और मानुषी के सोशल मीडिया पर निगाह दौड़ाने पर ऐसा मालूम होता है कि दोनों ने एक दूसरे की पोस्ट को लाइक करके आपस में मेल-जोल भी शुरू कर दिया है। अब हमें इस ताजातरीन और एकदम युवा जोड़ी को बिग स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X