Malaika Arora छिपा रही हैं अपनी असली उम्र? अरबाज के साथ पुराने वीडियो में हुआ खुलासा, लोगों ने उड़ाई खिल्ली!

By Filmibeat Desk
is-malaika-arora-hiding-her-real-age-malaika-old-video-with-arbaaz-khan-goes-viral-fans-are-shocked

Malaika Arora real age: पिछले दो दिनों से मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक 'सेमी न्यूड' फोटो पोस्ट करने के बाद चर्चा बटोर रही हैं। अपनी प्राइवेट पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से दोनों सितारों को ट्रोलिंग सहना पड़ रहा है। इससे पहले भी ये जोड़ी ट्रोलर्स के निशाने पर रही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के उम्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर अक्सर बातें होती रहती हैं। दोनों के बीच 11 साल का अंतर है। जहां मलाइका अपनी उम्र 49 बताती हैं, वहीं अर्जुन 37 साल के हैं।

सालों पुराना वीडियो वायरल

लेकिन हाल ही में मलाइका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स उनकी उम्र पर एक बार फिर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में साजिद खान होस्ट हैं, जो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का इंटरव्यू ले रहे हैं। इस दौरान साजिद अरबाज और मलाइका से उम्र के फासले के बारे में मजाक करते हुए दिखते हैं..

साजिद हंसते हुए मलाइका से पूछते हैं कि आप अरबाज से दो साल बड़ी हैं, वो इसके बारे में कैसा महसूस करती हैं, तो मलाइका जवाब देती हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

मलाइका की रियल उम्र को लेकर चर्चा!

इस वायरल को देखकर जहां कुछ फैंस मलाइका के कॉफिडेंस की दाद दे रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी उम्र को लेकर चर्चा शुरु कर चुके हैं। विकीपीडिया के मुताबिक अरबाज खान की उम्र 55 साल है। इससे नेटिजन्स मलाइका अरोड़ा की वास्तविक उम्र के बारे में अनुमान लगाने लगे हैं। उनकी उम्र अभी 49 मानी जाती है। लेकिन इस वायरल वीडियो की मानें तो मलाइका अरबाज से दो साल बड़ी हैं, यानि की वो 57 की हैं। शादी के लगभग 19 साल बाद, मलाइका और अरबाज 2017 में अलग हो गए। उनका 16 साल का बेटा अरहान है। वहीं, यदि मलाइका 57 की हैं, तो अर्जुन से उनके उम्र का फासला 20 साल का है।

Read more about: malaika arora arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X