क्या महीका की वजह से पांड्या बर्दर्स के बीच आई दरार? हार्दिक की जीत के बाद क्रुणाल की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

Hardik Pandya Krunal Pandya controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर चर्चा में हैं। टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां हर तरफ जश्न का माहौल था, वहीं सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस शुरू हो गई।

Hardik Pandya Krunal Pandya controversy

कई नेटिजन्स यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के रिश्ते में दूरी आ गई है। इस चर्चा की वजह कुछ सोशल मीडिया गतिविधियां और हार्दिक के साथ नजर आईं मॉडल महीका शर्मा को बताया जा रहा है।

Hardik Pandya T20 World Cup Celebration: जीत के बाद वायरल हुईं तस्वीरें

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

इन्हीं तस्वीरों में मॉडल और एक्ट्रेस महीका शर्मा भी नजर आईं, जो स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करती दिखाई दीं। फाइनल मैच के बाद दोनों को मैदान पर बातचीत करते और जश्न मनाते देखा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चा और तेज हो गई।

Krunal Pandya Silence: कृणाल पांड्या और उनकी पत्नी की चुप्पी ने बढ़ाई अटकलें

सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी की ओर से हार्दिक की वर्ल्ड कप जीत पर कोई खास रिएक्शन सामने नहीं आया। न तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर की और न ही कोई बधाई संदेश दिया। इसी वजह से कई यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों भाइयों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

Maheika Sharma and Hardik Pandya: क्या महीका शर्मा बनीं चर्चा की वजह?

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस चर्चा के पीछे महीका शर्मा का नाम भी एक कारण हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महीका पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक के साथ कई मौकों पर दिखाई दीं और फाइनल के बाद भी उनके साथ जश्न मनाती नजर आईं। हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Pandya Brothers Bond: हार्दिक और क्रुणाल का रिश्ता हमेशा रहा खास

हार्दिक और कृणाल पांड्या का रिश्ता क्रिकेट फैंस के बीच हमेशा से मजबूत माना जाता रहा है। दोनों भाइयों ने वडोदरा से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और स्ट्रगल के दिनों में एक-दूसरे का साथ दिया। IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दोनों कई बार साथ खेल चुके हैं और अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखाई देते हैं।

Hardik Pandya Latest News: सामने नहीं आया कोई बयान

सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों के बावजूद अभी तक हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या या उनके परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल यह पूरा मामला इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं और कयासों तक ही सीमित माना जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X