89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधन? अफवाह उड़ते ही आया बड़ा अप्डेट- तबीयत बिगड़ते ही वेंटिलेटर सपोर्ट

Dharmendra Ventilator Support Amid Death Rumours

Dharmendra Ventilator Support Amid Death Rumours: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बनती बिगड़ती तबीयत के बीच बड़ा अप्डेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र, जिन्हें लगभग एक सप्ताह पहले तेज सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें फैल गई जिसके बाद उनके करीबियों ने मीडिया को उनके इलाज और हालत के बारे में क्लियर अप्डेट दिया है।

इससे पहले, इस साल अप्रैल में उन्होंने आंख की ग्राफ्ट सर्जरी करवाई थी। परिवार के करीबियों ने मीडिया को बताया कि वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं। धर्मेंद्र को एक हफ्ते से ज्यादा पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही धर्मेंद्र के लिए दुआओं का सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है।

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर सनी देओल की टीम की तरफ से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया- 'हमेशा की तरह यह सिर्फ अफवाह हैं। सर बेहतर हो रहे हैं। वे ऑब्जर्वेशन में हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।'

8 दिसंबर 2025 को वे 90 साल के होने वाले हैं जिसके लिए उनका परिवार और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। शुरुआती दौर में उन्होंने 'अनपढ़', 'बंदिनी', 'अनुपमा' और 'आया सावन झूम के' जैसी फिल्मों में आम आदमी के किरदार निभाए।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X