क्रिकेटर केएल राहुल कर रहे हैं अथिया शेट्टी को डेट? इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा!
Recommended Video
काफी समय से सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन दोनो ने इस बात को लेकर किसी तरह का खुलासा कभी नहीं किया है। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है उससे आपको काफी कुछ क्लियर होने वाला है। बता दें कि आज अथिया शेट्टी के 5 नवंबर को अपन जन्मदिन मनाया। और इस मौके पर एक तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर आग लगा दी है।
दरअसल केएल राहुल ने एक फोटो पोस्ट करते हुए अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं जिसमें दोनो साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनो एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर के जवाब अथिया ने हार्ट इमोजी बनाकर शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि दोनो कई मौंकों पर साथ नजर आते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया था कि क्रिकेटर केएल राहुल कभी भी किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं, लेकिन अभी वह अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं।
लेकिन दोनों कई बार पब्लिक अपियरेंस से बचते देखे गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे का साथ घूमने भी जाते रहे हैं। खबर है दोनो इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और लोगों से छिपकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











