प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif? जल्द सामने आएगा Baby Bump का फोटोशूट, BTS तस्वीर वायरल होते ही चर्चा शुरु

Katrina Kaif Baby Bump BTS Photoshoot- कैटरीना कैफ और विक्की कौशन शादी का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। अब शादी के चार साल बाद खबरें आ रही हैं कि दोनों के जीवन में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
जी हां, कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हो रही थी और लोग इंतजार कर रहे थे कि जल्दी ही ऐसा होगा। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसने इस चर्चा को दूसरे लेवल पर पहुंचा दिया। बीटीएस तस्वीर सामने आ रही है जिसमें एक शूट चल रहा है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वो कैटरीना हैं और वो अपने बेबी बंप का पहला फोटोशूट करवा रही हैं।
indiaforums ने इस तस्वीर को साझा किया है जिसमें तीन लोग दिख रहे हैं। दो आदमी और एक खुद कैटरीना कैफ। अभिनेत्री के बेबी बंप को साफ देखा जा सकता है लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि कैटरीना इन तस्वीरों को ऑनएयर कब करती हैं। हालांकि अभी तक विक्की और कैटरीना की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस बीटीएस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''कैटरीना ने अपनी शादी भी बहुत सीक्रेट राखी थी, हो सकती है प्रेग्नेंसी भी सीक्रेट ही रखी...बस इस बार ये अच्छी खबर है असली हो।''
एक ने लिखा, ''कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें।'' एक ने लिखा, ''मतलब? अगर कोई महिला गर्भवती है तो आपको इतनी चिंता क्यों होती है? क्या महिलाओं में ये आम बात नहीं है? इसे जुनून मत बनाइए दोस्तों।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications