Oooo: तो सलमान की फैमिली में हो गई कैटरीना की वापसी!
हालांकि सबको पता था कि ये होना ही है और हो भी गया। आखिरकार, सलमान खान की फैमिली में कैटरीना कैफ की वापसी हो ही गई। हालांकि इस बीच कैट ने हमेशा कहा कि वो सलमान की फैमिली के बेहद करीब हैं।
लेकिन अर्पिता की शादी में अपनी बेइज़्जती के बाद कैट सलमान की फैमिली के साथ नहीं दिखीं। ये तो सबको याद होगा कि अर्पिता की शादी में सलमान ने कैट को काफी ज़लील किया था।
उन्हें स्टेज पर बुलाते हुए सलमान ने कहा कि आपका गाना बज रहा है आईए लेकिन कैट नहीं आई तो सलमान ने कहा अच्छा कैटरीना कपूर, स्टेज पर आईए। लोग चौंक गए।
सलमान इतने पर नहीं रूके, उन्होंने कहा, मैंने आपको खान बनने का मौका दिया पर तुम्हें कपूर बनना था। इसके बाद सलमान और कैट, ना ही सलमान की फैमिली कभी साथ दिखे।
लेकिन रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैट ने सबसे पहले सलमान का कंधा ही पकड़ा है और अब उनकी एंट्री सलमान की फैमिली में भी हो गई है -


Click it and Unblock the Notifications