Kartik Aaryan: अपनी गर्लफ्रैंड के साथ पेरिस में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? फैंस को मिला हिंट

Kartik Aaryan with Pashmina Roshan: साल 2022 में बैक टू बैक सफल फिल्में देने के बाद कार्तिक आर्यन काम से ब्रेक लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं। कार्तिक ने पेरिस से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। कार्तिक उन सितारों में से हैं, जिनकी फिल्मों से अलावा फैंस उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी उत्सुक रहते हैं।
बीते दिनों से काफी चर्चा है कि कार्तिक ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब जबकि कार्तिक पेरिस पहुंचे हैं, नेटिज़न्स ने अनुमान लगाया कि एक्टर अपना न्यू ईयर अपनी कथित गर्लफ्रैंड पश्मीना रोशन के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें, पश्मीना पहले से ही फ्रांस में छुट्टियां मना रही हैं।
कार्तिक और पश्मीना की तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बल्कि कार्तिक ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अफवाहों को शांत किया है.. और लिखा- "Yolo and Solo 🤙🏻."
खैर, कार्तिक और पश्मीना की रिलेशनशिप कहां तक पहुंची है.. ये तो समय के साथ ही पता चलेगा। बता दें, इससे पहले सारा अली खान के साथ भी अपने रिलेशन को लेकर कार्तिक काफी चर्चा में रहे थे। लेकिन जल्द ही दोनों में दूरी आ गई थी। उसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कहा था कि.. वो अभी सिंगल हैं।
फिल्मों की बात करें तो भूल भुलैया 2 और फ्रेडी की शानदार सफलता के बाद, कार्तिक अगले साल "शहजादा" और "सत्यप्रेम की कथा" जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











