Good News: तो बॉलीवुड को मिलने वाला है जूनियर KHAN.. शुरू करें तैयारी!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं इस खबर से तो आप रू-ब-रू होंगे ही। लेकिन आपको शायद ये न पता हो कि वो एक बेबी ब्वॉय को जन्म देने वाली हैं। जी हां...! एक वेबसाइट के मुताबिक करीना और सैफ ने लंदन में बच्चे के लिंग की जांच (सेक्स डिटर्मिनेशन) कराई। डॉक्टर्स के मुताबिक करीना दिसंबर में मां बनेंगी और उनके पेट में पल रहा बच्चा लड़का है।

आपको बता दें कि भारत में जन्म से पहले लिंग जांच कराना कानूनी अपराध है लेकिन लंदन में ऐसा नहीं हैं। इन दोनों ने ये जांच लंदन में ही कराई है। करीना इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेंडिग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में करीना प्रेग्नेंट लेडी के रोल में ही नजर आएंगी।
बता दें कि करीना इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेंडिग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में करीना प्रेग्नेंट महिला के रोल में ही नजर आएंगी। करीना इससे पहले 'की एंड का' फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। वहीं सैफ विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म 'रंगून' में एक्टर शाहिद कपूर और कंगना रनोट के साथ नजर आएंगे।
''मैं ऐश्वर्या राय बच्चन के सामने खड़ी नहीं हो पाती थी....''
गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से करीना प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। शुरुआत में उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबरों से इनकार किया लेकिन बाद में सैफ ने खुद पब्लिकली इसे कबूल किया कि करीना प्रेग्नेंट हैं और वो इसी साल दिसंबर में पापा बन जाएंगे।
सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह रही हैं।
करीना का अफेयर लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ चला, लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सैफ का दामन थामा जो शादी तक पहुंच गया।


Click it and Unblock the Notifications