जाह्नवी कपूर, सारा अली खान के बाद- इस 'कपूर कन्या' को भी करण जौहर करेंगे लांच?
आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया के बाद.. अब करण जौहर एक और नए चेहरे को बॉलीवुड में लांच करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जी हां, सूत्रों की मानें तो धर्मा प्रोडक्शन तले संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लांच किया जाएगा। हाल ही में शनाया को मुंबई के अंधेरी स्थित करण जौहर के दफ्तर में भी देखा गया। लिहाजा, इस अफवाह को और हवा लग गई।
बता दें, शनाया कपूर, सुहाना कपूर और चंकी अनन्या पांडे की बेटी अनन्या काफी अच्छी दोस्त हैं। जहां अनन्या स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं.. वहीं, सुहाना भी बॉलीवुड में लांच होने की तैयारी में लग चुकी हैं। कोई शक नहीं कि शनाया कपूर के लिए भी यह बड़ा मौका होगा। शनाया और जाह्नवी एक ही परिवार से हैं.. और चचेरी बहनें हैं।

बॉलीवुड में देखा तो इस कपूर खानदान का भी वर्चस्व काफी फैल रहा है। अनिल कपूर, संजय कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, हर्षवर्धन कपूर और अब शनाया कपूर.. सभी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं।
अफवाहों की मानें तो तख्त की शूटिंग खत्म करते ही करण जौहर अगली फिल्म की घोषणा करेंगे, जिसमें शनाया कपूर मेनलीड एक्ट्रेस होंगी। आने वाली डेब्यू एक्ट्रेस की सूची पर नजर डालें.. तो सभी काफी पॉपुलर नजर आ रही हैं। शनाया कपूर हों या अनन्या पांडे.. सोशल मीडिया पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में इनकी एंट्री सुर्खियां बटोरेगी।


Click it and Unblock the Notifications

