क्या शापित है Kantara: chapter 1? तीन एक्टर्स की मौत, लोगों से भरी नाव पलटी, ऋषभ शेट्टी से दैव हैं नाराज!

Kantara Chapter 1 Curse

Kantara: Chapter 1 Curse: हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर ऋषभ शेट्टी ने एक मास्टरपीस लोगों के सामने पेश किया है। लोग इस फिल्म की तारीफ किए बिना थक नहीं रहे हैं। इस फिल्म को एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म माना जा रहा है, साथ ही इसे एक शापित फिल्म भी बताया जा रहा है।

कांतारा के तीन एक्टर्स की अचानक मौत

फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के शूट में काफी एक्टर्स को लिया गया लेकिन जब एक-एक करके तीन एक्टर्स की मौत हो गई तो लोग इस फिल्म को शापित मानने लगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही सबसे पहले फिल्म के अहम एक्टर्स में से एक राकेश पुजारी की मौत हो गई। मई 2025 में राकेश जो एक जाने-माने कॉमेडियन भी हैं, उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई। एक्टर की मौत ने कई लोगों को हैरान कर दिया।

राकेश पुजारी की मौत के बाद MF कपिल की मौत हो गई, वो इस फिल्म में जूनियर कलाकार थे और वो सिर्फ 32 साल के थे। कपिल की मौत कर्नाटक की सौपर्णिका नदी में डूबने से हुई। इसी साल 14 जून को एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

नाव का हुआ एक्सीडेंट

इसके अलावा, शूटिंग के दौरान ऋषभ शेट्टी और उनके साथ तीस और क्रू मेंबर की जान खतरे में आ गई थी। वो जिस नाव में जा रहे थे, वो अचानक पलट गई। हालांकि, एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी और फिल्म प्रोडक्शन में शामिल 30 लोग बाल-बाल बच गए।

बस का हुआ एक्सीडेंट

इसके अलावा पिछले साल नवंबर में फिल्म के जूनियर कलाकारों को लेकर जा रही एक बस का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में 6 लोगों को चोटें आई थीं, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग पर भी असर हुआ था।

सेट पर लगी आग

'कांतारा चैप्टर 1' में कई एक्शन सीक्वेंस हैं और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इन्हीं एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते वक्त सेट में आग लग गई थी। हालांकि, ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लगातार ऐसी चीजें होने के बाद कई लोग इस फिल्म को शापित मानने लगे।

लोगों का मानना

जहां पर फिल्म की शूटिंग हो रही थी वहां के लोकल लोगों का मानना है कि यहां के देवता पंजुर्ली और गुलिगा देवता गुस्सा हैं क्योंकि फिल्म की कहानी उनके सीक्रेट फोकलोर पर आधारित है। वही फिल्म के प्रोड्यूसर्स का कहना है कि ये सिर्फ एक संयोग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X