तो क्या विशाल दादलानी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा? ट्वीट करते हुए लिखा- 'हत्यारे, चोर और अपराधी..'

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बाद वो बिल्कुल चुप नहीं बैठी हैं और लगातार उनकी प्रतिक्रयाएं आ रही हैँ। कई सितारे भी उनकी तरफ बोले हैं और उनका कहना है कि ये गलत हुआ है।
लेकिन सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने तमाचा मारने वाली आरोपी सुरक्षा गार्ड को नौकरी देने तक की बात कही थी। बता दें कि आरोपी का नाम कुलविंदर कौर है।
अब कंगना रनौत ने निशाना साधते हुए एक पोस्ट लिखा है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इसको विशाल ददलानी से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि वो कुलविंदर के समर्थन में हैं इसलिए लोग उनपर ही निशाना मान रहे हैं।
कंगना ने क्या लिखा
एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए कंगना ने कहा, ''हर एक बलात्कारी, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है, कोई भी अपराध कभी भी बिना कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। यदि आप अपराधियों के साथ जुड़े हुए हैं तो देश के सभी कानूनों का उल्लंघन करते हुए अपराध करने के लिए मजबूत भावनात्मक आवेग है। याद रखें कि यदि आप किसी के अंतरंग क्षेत्र में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो अंदर से आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं।''
कंगना ने आगे कहा, ''मेरा सुझाव है कि कृपया योग और ध्यान अपनाएं अन्यथा जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा, इतना अधिक द्वेष, घृणा और ईर्ष्या न पालें, कृपया अपने आप को मुक्त करें।''
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
कंगना रनौत के इस पोस्ट बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''न रवीना टंडन और ना कंगना को बॉलीवुड से उनके करीबी लोगों का भी समर्थन नहीं मिला।'' एक ने लिखा, ''क्या आप बृज भूषण, प्रज्वल रेवन्ना और बिलकिस बानो के बलात्कारियों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें कभी आपके शासन के गुंडों ने माला पहनाई थी?'' एक ने लिखा, ''अगर हम बलात्कारियों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सज़ा देना शुरू कर दें तो बीजेपी एक दिन में ही बहुमत खो देगी।'' लोग इस तरह से उनको ही ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications