Kangana Ranaut Wedding Reaction: राम मंदिर बनते ही शादी की तैयारियों में जुटी कंगना रनौत?

Kangana Ranaut Reaction On Nishant Pitti: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों पूरी तरह से श्रीराम के रंग में डूबी हुई हैं। कंगना रनौत अयोध्या में कभी हनुमान गढ़ी की साफ सफाई करती तो कभी राम मंदिर में जय श्रीराम के नारे लगाती दिखाई दीं। वहीं अब भक्ति के रंग में डूबी कंगना की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिनसे उनके रिलेशनशिप की पोल खुलती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कंगना ने इस तरह की खबरो पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है।
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अपनी उपस्थिति को लेकर सुर्खियां बटोर रही कंगना रनौत की तस्वीरें एक बिजनेसमैन के साथ वायरल हो गई हैं। 'EaseMyTrip' के को-फाउंडर निशांत पिट्टी के साथ कंगना रनौत की तस्वीरें देखी हैं। इंटरनेट के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि इन सभी रिपोर्ट पर कंगना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
कंगना रनौत को जैसे ही इन रिपोर्ट्स के बारे में भनक लगी उन्होंने तुरंत एक रिपोर्ट पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन दे डाला और निशांत पिट्टी के साथ अपने रिलेशन की अफवाहों पर विराम लगा दिया। कंगना ने लिखा, "मीडिया से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की गलत जानकारी ना फैलाएं निशांत पिट्टी जी अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही समय का इंतजार करें और हमें निराश ना करें। एक जवान महिला का नाम हर दूसरे दिन किसी के नए मर्द के साथ जोड़ देना अच्छी बात नहीं हैं वो भी सिर्फ इसलिए कि उन्होंने साथ में तस्वीर क्लिक कराई है। प्लीज ऐसा ना करें।"
बता दें कि कुछ हफ्ते पहले, अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ कंगना की तस्वीर वायरल हुई थी और कई लोगों को लगा था कि वह उन्हें डेट कर रही हैं। जिसपर कंगना ने सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्प रिएक्शन देते हुए खारिज कर दिया था। वहीं अब कंगना की वायरल तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि राम मंदिर बनने के बाद अब कंगना भी शादी की तैयारियां करती दिखाई देने वाली हैं।
जैसे ही तस्वीरें अपलोड की गईं, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, ''ऐसा लग रहा है, किसी ने उनके घर पर एक साथ उनकी एक और तस्वीर अपलोड की है।'' एक अन्य ने नेटिजन ने खुलासा किया कि उन्होंने उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' का निर्माण किया था, जबकि दूसरे ने साझा किया कि वह 'इमरजेंसी' के निर्माता भी हैं। वहीं, कुछ उनकी डेटिंग का भी अनुमान लगा रहे हैं। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
शादी पर कंगना की राय
'टाइम्स नाउ' के साथ मीडिया बातचीत में कंगना ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने साफ कहा था कि वह हर दूसरी लड़की की तरह अपना परिवार शुरू करना चाहती हैं। उन्होंने अगले पांच वर्षों में घर बसाने और अपना परिवार शुरू करने की इच्छा भी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था, ''हर लड़की अपनी शादी और एक परिवार बनाने का सपना देखती है। मैं पूरी तरह से पारिवारिक व्यक्ति हूं, यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं शादी करना चाहती हूं और एक परिवार बनाना चाहती हूं और यह पांच साल से पहले हो जाएगा। अगर यह अरेंज और लव मैरिज का मिश्रण हो, तो ये अच्छा होगा।''


Click it and Unblock the Notifications





