काजोल छोड़ डर्टी विद्या के दीवाने हुए करन जौहर

लेकिन वो ही करन जौहर की पसंद अब शायद बदल जाये और उनकी फिल्मों में काजोल की जगह दूसरी अभिनेत्री नजर आये और वो खुशकिस्मत इंसान होगीं बॉलीवुड की नयी सेक्स अवतार विद्या बालन।
जिनकी फिल्म द डर्टी पिक्चर आज पर्दे पर आ गयी है। अब तक जो भी प्रतिक्रियाएं मिली है उससे तो यही लगता है कि फिल्म का सारा क्रेडिट मैडम विद्या के हाथ में चला गया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुँचे करन जौहर ने तो विद्या बलन की जमकर तारीफ की।
टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करन ने कहा कि विद्या बालन ने फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है, जिसके लिए वो तारीफ की हकदार हैं। जो किरदार उन्हें मिला था उसके साथ उन्होंने पूरा न्याय किया है। पिछले दस सालों में उन्होंने ऐसी परिपक्क अभिनेत्री नहीं देखी। करन जौहर की तारीफों के पुल के बाद लगता है कि उनकी अगली फिल्म में काजोल नहीं बल्कि विद्या होगी।


Click it and Unblock the Notifications











