जॉन की किस्मत का ताला किसी बैंकर के हाथ में

हाल ही में उन्होंने एक शो के दौरान यह बात कही है कि वे बिपाशा से अलग हो चुके हैं| तो ऐसे में जाहिर है कि बिपाशा की तरह जॉन ने भी अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत के बारे में सोचा होगा | जी हां, खबर है कि इन दिनों जॉन किसी बैंकर लड़की प्रिया मारवाह के साथ डेटिंग कर रहे हैं|
प्रिया पिछले कुछ समय से ही जॉन की दोस्त बनी हैं| खबर है कि प्रिया को जॉन के साथ सेट पर भी देखा जा रहा है| हाल ही में हाउसफुल 2 के सेट पर भी लंदन में वह जॉन के साथ ही नजर आयी थीं|
जॉन और प्रिया इन दिनों लगातार डिनर के लिए बाहर जाते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं| खबर तो यह भी है कि जॉन काम से फुर्सत पाते ही सबसे अधिक वक्त प्रिया के साथ बिताते हैं| हालांकि खबर यह भी है कि प्रिया हो सकता है कि जल्दी ही फिल्मों में जॉन की मदद से एंट्री मारे|


Click it and Unblock the Notifications











