अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी - जैकलीन फर्नांडीज़ Vs कैटरीना कैफ, कौन In और कौन Out
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज़ की जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद है और अब खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर से रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में धमाका कर सकती है। काफी समय से इस फिल्म के लिए फीमेल लीड ढूंढी जा रही है। पहले फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ का नाम तय माना जा रहा था।
लेकिन सूर्यवंशी के लिए कैटरीना कैफ की डेट्स नहीं मिल पाईं और अब फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ का नाम फाइनल हो चुका है। जैकलीन फर्नांडीज़ ने सूर्यवंशी की टीम से मुलाकात भी कर ली है और सारी औपचारिकताएं हो चुकी हैं। जल्दी ही सारे पेपर पूरे होने के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
बात करें सूर्यवंशी की तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी एक झलक फैन्स ने सिंबा में पहले ही देख ली है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हुआ जिससे ये भी तय हो चुका है कि इस फिल्म में सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।

वहीं दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडीज़ रेस 3 के बाद से ही ब्रेक पर थीं। हालांकि उनका नाम डेबोराह हेराल्ड बायोपिक के लिए सामने आ रहा था। ये कार निकोबार की रहने वाली एक लड़की की बायोपिक है जो विश्व की साईकिल चैंपियन बनती है।


Click it and Unblock the Notifications