..................... IS Hardik pandya got engaged with Mahieka Sharma secretly, after 1 year of divorce with Natasa Stankovic - Hindi Filmibeat

नताशा से तलाक के एक साल बाद हार्दिक पांड्या ने नई गर्लफ्रेंड संग की चोरी-छिपे सगाई ? तस्वीर देख चौंके फैन्स

Hardik pandya

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पहले तो हार्दिक और नताशा के तलाक ने फैन्स को चौंका दिया। फिर अचानक से हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा। जैस्मिन को भी कई बार हार्दिक को सपोर्ट करते देखा गया। वह कई बार स्टेडियम भी आईं और हार्दिक संग बस में बैठी भी नजर आईं, लेकिन इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा। दोनों के ब्रेकअप के तुरंत बाद ही हार्दिक पांड्या का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ा।

हार्दिक ने चोरी छिपे कर ली सगाई

दोनों को वेकेशन पर जाते देखा गया। माहिका ने हार्दिक का जन्मदिन भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया। हार्दिक ने अपने ऑफिशियल पेज पर भी माहिका के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा दोनों के काफी कोज़ी मोमेंट भी देखने को मिले, लेकिन बीते दिन हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को एक साथ बैठकर पूजा करते देखा गया। दोनों भक्ति में लीन नजर आए, लेकिन इसी दौरान दोनों के हाथ में डायमंड रिंग भी देखी गई। दोनों ने अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी पहनी हुई थी। जिसे देखकर फैन्स को यह एहसास हो गया कि दोनों ने चुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक सगाई का कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

सगाई की खबर सुनते ही लोगों के यूं आए रिएक्शन

बता दें कि इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिले। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। सगाई तो हो ही गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वहां नताशा अभी भी बेटे की देखभाल कर रही है। यहां भाई साहब ने सगाई भी कर ली। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- लो ये फिर से प्यार में पड़ गए। उम्मीद है कि इस बार सब ठीक हो।

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X