..................... Is Farah Khan choreographing Sonam Kapoor's Sangeet Ceremony? - Hindi Filmibeat

#SonamKaSangeet: संगीत की प्रैक्टिस करवा रही हैं फराह खान, इन गानों पर हो रही तैयारी

Recommended Video

Sonam Kapoor Marriage: Farah Khan to Choreograph Sonam’s Sangeet Ceremony | FilmiBeat

सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ इस महीने शादी करने जा रही हैं। अब खबर है कि उनकी शादी की तैयारियों में ज़ोर शोर से एंट्री हुई है फराह खान की। फराह खान सोनम का संगीत कोरियोग्राफ कर रही हैं और सोनम के घर पर रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है।

सोनम की मां, सुनीता कपूर ने फराह को को ये फंक्शन तैयार करवाने के लिए रिक्वेस्ट की और फराह मना नहीं कर सकतीं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो शादी को लेकर बॉलीवुड काफी उत्साहित है।

is-farah-khan-choreographing-sonam-kapoor-s-sangeet-ceremony

इस संगीत में सोनम अभी तो पार्टी शुरू हुई है पर डांस करती नज़र आएंगी। संगीत का फंक्शन 29 अप्रैल या मई की शुरूआत में होगा। हालांकि इनमें से किसी भी खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन सोनम की शादी को लेकर मीडिया में भी चर्चा ज़ोरों पर है। गपशप गली की मानें तो करण जौहर सोनम के लिए प्रेम रतन धन पायो पर ठुमके लगाते नज़र आ सकते हैं। पहले अफवाहें थीं कि सोनम की शादी जेनेवा से होगी।

लेकिन वहां, सोनम को जो होटल चाहिए था वो पहले से ही किसी राजकुमारी की शादी के लिए बुक हो चुका था। ऐसे में सोनम ने तय किया कि शादी मुंबई से ही हो।

वहीं अगर काम की बात करें तो सोनम कपूर बहुत बिज़ी हैं। सोनम कपूर अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर में दलकीर सलमान के साथ नज़र आएंगी। वहीं वो राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा शूट कर रही हैं।

जून में उनकी वीरे दी वेडिंग रिलीज़ हो रही है जो पूरी तरह से वेडिंग फिल्म है। अब अगर संगीत की बात हो रही है तो हम याद दिला देते हैं 10 शानदार बॉलीवुडिया शादी फिल्में, जिनके गाने सोनम के संगीत में काम ज़रूर आएंगे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X