क्या 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुई ऋतिक रोशन की अनबन? इस पोस्ट ने मचाई खलबली, चिंता में पड़े फैंस
Hrithik Roshan Cryptic Post: ऋतिक रोशन इस वक्त अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो अपनी और सबा आजाद की तस्वीरों के लेकर भी छाए रहते हैं। सुपरस्टार्स के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बातें होने लगती हैं।

लेकिन आज सुबह ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या सबा आजाद और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस पोस्ट को लोग सबा आजाद से जोड़ रहे हैं।
स्टाइलिश लुक में झील के किनारे खड़े ऋतिक रोशन ने लेखक वेंडेल बेरी की कुछ लाइन्स कैप्शन में लिखीं थीं। लोगों ने सवाल पूछे कि क्या दोनों अलग हो रहे हैं। रेड टीशर्ट और डेनिम जींस में ऋतिक रोशन शानदार लग रहे हैं।
कैप्शन ने खड़े किए सवाल
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ''अब यह मेरे सामने है, मेरे भीतर है। जो कुछ मैं देख रहा हूँ, उसमें मेरा अपना सार साफ साफ दिखाई दे रहा है। परिवर्तन आ रहा है। बहुत समय से प्रतीक्षित। दुनिया फिर से मंथन कर रही है। शांत जल की उपस्थिति में, मेरे चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता में, मैं नग्नता को अपने आवरण उतारते हुए, मुक्त होते हुए देख रहा हूँ। मुक्त... मेरे जैसे जंगली जीवों की तरह। और मैं अपने ऊपर दिन के उजाले में भी दिखाई न देने वाले तारों को उनकी रोशनी के साथ प्रतीक्षा करते हुए महसूस कर रहा हूँ। और कुछ क्षणों के लिए मैं दुनिया की कृपा में विश्राम करता हूँ, अंततः मैं मुक्त हो जाता हूँ। - वेंडेल बेरी की रचनाओं से प्रेरित।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और पेंग्युन की तस्वीर साझा कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमेशा और सदा के लिए तुम्हारे साथ।'' एक ने लिखा, ''शानदार लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''रिश्ता टूट रहा है क्या?'' एक ने लिखा, ''ऑस्ट्रिया बहुत खूबसूरत है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सुपरस्टार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











