ईशा देओल के एक्स हसबैंड ने गुपचुप रचा ली शादी ? बाथरूम में बेटरहाफ के लिए तड़पते दिखे भरत तख्तानी

Esha Deol Ex Husband Bharat Takhtani

ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी इन दिनों अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दो दिन पहले उनकी कुछ तस्वीरें बिजनेस वुमन मेघना लखानी के साथ वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने अपना रिलेशनशिप मेघना के साथ कंफर्म किया था। जिसके बाद से मेघना लखानी खास चर्चाओं में आ गईं। हर कोई मेघना के बारे में जानने लिए उत्सुक हो गया, किसी ने मेघना लखानी की तस्वीरें सर्च कीं तो किसी ने उनकी नेटवर्थ, लेकिन फिलहाल तो भरत तख्तानी ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद से तो लोग अब यह जानने के लिए बेताब हैं उनका और मेघना का रिश्ता सिर्फ डेटिंग तक ही सीमित है या दोनों काफी आगे बढ़ चुके हैं।

मूव ऑन कर चुके हैं भरत तख्तानी

दरअसल हाल ही में भरत तख्तानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर तो एक ग्रुप फोटो है जिसमें उनके साथ मेघना और बाकी दोस्त नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि भरत तख्तानी वॉशरूम एरिया में सूट-बूट पहन जमीन पर बैठ कर फोन चलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही वह एक ऐसा कैप्शन लिखते हैं जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं। दरअसल भरत तख्तानी लिखते हैं- 'आज मेरा मैड्रिड (Madrid- Spain) में आखिरी दिन है और मैं अपनी बेटरहाफ का वॉश रूम एरिया में इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि भरत का यह फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस कैप्शन को देखने के बाद तो लोग कंफ्यूज हो गए हैं।

कौन हैं मेघना लखानी

मेघना लखानी जानी मानी बिजनेस वुमन और ग्लोबल प्रोफेशनल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म स्पेन में हुआ था। उनका एकेडमिक बैकग्राउंड काफी स्ट्रांग है। मेहना ने द स्कि्स्थ फॉर्म कॉलेज, कोलचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने द आर्ट्स लंदन से आर्ट्स एंड प्रमोशन में ग्रेजुएशन से डिग्री पूरी की। इसके अलावा उन्होंने IE और MBA की भी डिग्री ली। वह JET Airwarys और Emirates जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं फिलहाल तो वह One Modern World को मैनेज कर रही हैं। मेघना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर उनकी भरत के साथ कुछ तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। जिस वजह से वह खास चर्चाओं में बनी हैं।

कब हुआ था तलाक

बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद 2017 में ईशा ने पहली बेटी को जन्म दिया था और साल 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। कुछ साल तक तो दोनों का रिश्ता ठीक चला, लेकिन उसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। ईशा भरत से अलग रहने लगीं और पिछले साल 2024 में उनका तलाक हो गया और तलाक के 1 साल बाद ही भरत तख्तानी ने अपना रिलेशन मेहना लखानी के साथ कंफर्म किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X