'एक वीडियो और 300 करोड़ की फिल्म खत्म!' ध्रुव राठी ने धुरंधर पर साधा निशाना? एक ट्वीट ने बढ़ाई हलचल

Dhurandhar movie controversy: फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां एक तरफ दर्शकों का बड़ा वर्ग फिल्म की कहानी और मेकर्स की तारीफ कर रहा है, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपगैंडा फिल्म बताकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बहस के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम सामने आया।
ध्रुव राठी के ट्वीट से बढ़ा बवाल
ध्रुव राठी ने एक ट्वीट में कहा कि सिर्फ एक यूट्यूब वीडियो 300 करोड़ रुपये की प्रोपगैंडा फिल्म को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस ने तुरंत समझ लिया कि उनका इशारा 'धुरंधर' की ओर है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो रिलीज होने के बाद बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा। ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
मेकर्स की चुप्पी बनी चर्चा का विषय
फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर 'धुरंधर' के मेकर्स ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वे विवाद से दूरी बनाए हुए हैं और सिर्फ दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और बॉक्स ऑफिस की मजबूत कमाई पर ध्यान दे रहे हैं।
कंगना रनौत ने किया फिल्म का समर्थन
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म की कला, निर्देशन और फिल्ममेकर आदित्य धर के विजन की सराहना की। कंगना ने कहा कि आदित्य धर ही इस फिल्म के असली 'धुरंधर' हैं और पूरी टीम ने शानदार काम किया है।
It takes 1 YouTube video to destroy a ₹300 crore propaganda film
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) December 20, 2025
And I guarantee you that the MELTDOWN after this video will be so bad. They’re not ready for this. Releasing tonight ;)
Abhi se hi rona shuru ho gaya 😂
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) December 20, 2025
Ruko zara sabr karo, #Bhawander aa raha hai. https://t.co/jBlRb3a4Dz
'धुरंधर' की कहानी क्या है?
'धुरंधर' एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिशों की जानकारी इकट्ठा करता है। वह आतंकवादी संगठनों के बीच रहकर देश के लिए गुप्त रूप से काम करता है।
स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस का हाल
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने 16 दिनों में भारत में 517.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 790.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











