क्रिकेटर युवराज-किम की प्रेम कहानी है हिरोईन
करीना की बहुप्रतिक्षित फिल्म हिरोईन शुक्रवार को पर्दे पर पहुंचने वाली है। फिल्म की कहानी को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। किसी का कहना था कि यह एकता कपूर की हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर की कॉपी है तो कभी कहा गया कि यह फिल्म शाहरूख खान, गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा के झगड़े की कहानी है। अब ताजा खबर यह आयी है कि यह फिल्म क्रिकेटर युवराज सिंह, किम शर्मा और दीपिका पादुकोण के प्रेम प्रसंग पर आधारित है।
अंग्रेजी वेबसाइट दैनिक भास्कर के मुताबिक फिल्म में रणदीप हुड्डा एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं। उनका चरित्र क्रिकेटर युवराज सिंह से मिलता जुलता है। फिल्म में उनकी और प्रेमिका के बीच में हिरोईन करीना आ जाती है जिसके कारण रणदीप हुड्डा और उनकी प्रेमिका के बीच में झगड़ा हो जाता है। फिल्मी पंडितों का कहना है कि हिरोईन युवराज-किम की लोकप्रिय प्रेम कहानी है जो कि दीपिका पादुकोण की गलत एंट्री के कारण खत्म हो गयी थी।खैर अब हिरोईन किसकी कहानी है और किसके जीवन पर आधारित है इसका पता अगले 24 घंटो में चल जायेगा जब फिल्म का पहला शो छूटेगा। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं, फिल्म में करीना के साथ रणदीप हुड्डा और अर्जुन रामपाल हैं।
करीना किम शर्मा दीपिका पादुकोण युवराज सिंह हिरोईन deepika padukone kareena kapoor kim sharma yuvraj singh


Click it and Unblock the Notifications
