..................... After politics, is Bollywood Amar Singh's next destination | अब फिल्मी पारी खेलेंगे अमर सिंह - Hindi Filmibeat

अब फिल्मी पारी खेलेंगे अमर सिंह

By Jaya Nigam

My Name Is Khan
सपा से निष्कासन के बाद अमर सिंह के राजनीतिक करियर में भले ही एक अप्रत्याशित मोड़ आ गया हो, लेकिन वह कहते हैं कि उनके पास बहुत से विकल्प हैं इनमें कुछ फिल्मों के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें से एक फिल्म में उनका किरदार नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखता है।

अमर सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, "राजनीति मेरे लिए करियर नहीं थी। खुद को व्यस्त रखने के लिए मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है।" फिल्म जगत की कई हस्तियों को राजनीति में लाने के बाद अब अमर सिंह इन अभिनेता-अभिनेत्रियों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। सपा के इस पूर्व नेता ने देवानंद की फिल्म 'चार्जशीट' में अभिनय किया है। इसके बाद उनकी एक बांग्ला और एक मलयाली फिल्म आने वाली है।

सिंह ने को बताया कि 'चार्जशीट' का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब वह एक मलयाली फिल्म में काम करेंगे। मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सिंह उनके साथ ही पार्टी से निष्कासित हुईं जयाप्रदा की फिल्म 'शेष संघात' में भी अभिनय करेंगे।

यह फिल्म बांग्ला में होगी। जिसमें सिंह एक पुलिस अधिकारी (जैकी श्रॉफ) की मदद करके जनजातीय आंदोलन को सहायता देंगे। जयाप्रदा भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका कर रही हैं। सिंह ने बताया कि उनकी बांग्ला फिल्म जमीन पर कब्जे के खिलाफ है और नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखती है।

अमर सिंह मलयाली फिल्म 'बॉम्बे मिट्टायी' में एक संगीतकार बने हैं। इस फिल्म का निर्माण यू. प्रदीप ने किया है जबकि उमर करिक्कड ने इसका निर्देशन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X