#GoodNews..बेबी प्लान कर रहे हैं बिपाशा-करण..जल्द गूंजेगी किलकारियां!
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं। हाल ही में उन्हें डॉक्टर के यहां जाते देखा गया।
लगता है बॉलीवुड सेलेब्स एक के बाद एक गुड न्यूज़ देने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। करीना कपूर और सैफ अलि खान के बाद अब बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर अपने परिवार को आगे बढ़ाने के विचार में हैं। कुछ लोगों ने बिपाशा और करण को डॉक्टर के यहां भी जाते देखा है।

अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि बिपाशा भी अब मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों बिपाशा और करण के बीच मनमुटाव की खबरें भी आई थीं। कहा जा रहा था कि बिपाशा करण को कुछ ज्यादा हा दबा कर रखती हैं, जिस कारण उनके रिश्ते में दरार आ रही है।
#JustIN: करीना - सैफ को बेटे के जन्म के लिए Congratulations मत कहिएगा!
लेकिन अब बेबी प्लान वाली खबर को जानने के बाद तो यही लगता है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। बल्कि प्यार और भी गहराता नज़र आ रहा है। और अगर बेबी प्लान वाली खबर सच साबित होती है तो अब फैन्स को भी ज्यादा दिन इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। यानि इन दोनों के घर भी फिर जल्द ही किलकारियां गूंजेंगी।


Click it and Unblock the Notifications