अरिजीत सिंह के संन्यास लेने के पीछे की वजह हैं भूषण कुमार ? बॉर्डर 2 गाने के लिए की थी जबरदस्ती

अरिजीत सिंह अपनी जबरदस्त सिंगिंग की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी सिंगिंग का क्रेज किसी से छुपाए नहीं छुपा है। अरिजीत सिंह का नया गाना हो या पुराना वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बना ही रहता है, लेकिन अरिजीत सिंह ने अपने करियर के पीक पर एक ऐसा फैसला ले लिया है जो लोगों को बिलकुल ही हजम नहीं हो रहा है।

Arijit Singh

बता दें कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से उनके फैंस ना खुश दिख रहे हैं और अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि अरिजीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री की लॉबी से परेशान होकर यह फैसला लिया है। तो कइयों का मानना है की अरिजीत सिंह अपना इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाना चाहते हैं। तो वहीं कई लोगों का मानना है कि अरिजीत सिंह को बॉर्डर 2 फिल्म में गाना गाने के लिए मजबूर किया गया था। जिस वजह से उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया। बता दें की अरिजीत सिंह ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है वहीं हाल ही में बॉर्डर फिल्म के प्रोडूसर भूषण कुमार की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है कि अरिजीत सिंह से बॉर्डर 2 फिल्म का एक देश भक्ति गाना 'घर कब आओगे' जबरदस्ती गवाया गया था। आपको बता दें इस गाने में अरिजीत सिंह के साथ सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़ , विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी आवाज दी है। इन कयासों के बीच रेडिट न्यूज़ ने सवाल किया कि 'अगर इन बातों में कोई भी सचाई नहीं है तो अरिजीत सिंह बॉर्डर 2 फिल्म के म्यूजिक प्रोग्राम में क्यों नहीं नजर आए ?' यह खबर जब भूषण कुमार के कानों में पड़ी तो उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देता हुए बोले 'यह सब बकवास बातें हैं। इन में जरा सी भी सच्चाई नहीं है'

More from Filmibeat

Read more about: bhushan kumar arijit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X