क्या भूमि पेडनेकर जैकी भगनानी को कर रही हैं डेट? सात साल से है दोस्ती, सूत्रों ने खोला राज़

बॉलीवुड गलियारों में हाल ही में एक नए कपल के आने की चर्चा तेज़ी से चल रही थी। इस कपल का नाम था भूमि पेडनेकर और जैकी भगनानी। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ये अफवाह तब शुरू हुई जब भूमि पेडनेकर को अपने जिम से निकलकर जैकी भगनानी की गाड़ी में बैठकर जाते हुए देखा गया। एक बार नहीं कई बार। वो भी तब जब गाड़ी में जैकी होते भी नहीं थे।

बस फिर क्या था ये खबर गपशप गली में आग की तरह फैल गई। अब भूमि से जुड़े एक सूत्र ने जैकी कनेक्शन पर से परदा उठाते हुए कहा कि भूमि पेडनेकर और जैकी भगनानी सात साल से बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन दोनों के बीच दोस्ती से ज़्यादा और कुछ भी नहीं है।

is-bhumi-pednekar-dating-friend-from-seven-years-jackky-bhagnani-sources-reveal

भूमि से जुड़े इस सूत्र ने साफ किया कि भूमि पेडनेकर फिलहाल सिंगल और किसी को डेट नहीं कर रही हैं। ना ही बॉलीवुड में और ना ही बॉलीवुड के बाहर। फिलहाल भूमि के पास काम ही काम है और वो अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।

भूमि की अगली फिल्म दीवाली पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म का नाम है सांड की आंख जिसमें भूमि एक 60 साल की शूटर दादी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में भूमि के साथ तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।

इसके बाद भी भूमि के पास इतनी फिल्में हैं कि उनके पास अफेयर का समय फिलहाल तो नहीं है। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी अफेयर की खबरें अचानक ही आईं और फिर अचानक ही बंद हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X