..................... is Athiya Shetty Kl rahul pregnant with the first baby daddy sunil shetty reveals big update - Hindi Filmibeat

विराट अनुष्का की तरह क्या अथिया-केएल राहुल भी छुपा रहे हैं प्रेग्नेंसी? सुनील शेट्टी बोले- अलगे साल मैं नाना..

Athiya Shetty Kl rahul pregnant

Is Athiya Shetty Pregnant: अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने साल बीते साल क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई थी। आज अथिया शेट्टी और केएल राहुल की गिनती बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय जोड़ी में होती है। दोनों सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

अब खबर है कि ये जोड़ी जीवन के अगले पड़ाव के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये जोड़ी माता-पिता बनने वाली है, जिसका संकेत अथिया शेट्टी के पिता ने दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट है, जिसका अंदाजा सुनील शेट्टी के एक बयान से लगाया जा रहा है। दरअसल, सुनील शेट्टी इस सम/ लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित के साथ जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में शो में एक स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया गया, जो 'ग्रैंडपेरेंट्स स्पेशल' एपिसोड था। इस एपिसोड के दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सुनील शेट्टी से पूछा, जब वे नाना बनेंगे तो कैसा व्यवहार करेंगे।

इसका जवाब में सुनील शेट्टी ने जो कहा उससे अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी की अफवाह तेज हो गई। सुनील ने कहा, 'अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो मैं नाना की तरह मंच पर चलूंगा'। अब सुनील के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यह जोड़ी हमेशा अपने जिंदगी को काफी निजी रखती है, लेकिन फिलहाल अटकलें है कि जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X