Anushka Sharma- क्या दोबारा प्रेगनेंट हैं अनुष्का शर्मा? खबर जानकर हैरान हैं विराट कोहली के फैंस!

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते रहते हैं और कई विज्ञापन भी वो एक साथ करते हैं। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। वामिका के आने के बाद दोनों काफी खुश हुए थे और अनुष्का शर्मा फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर हो गईं थीं।
लेकिन एक बार फिर से कुछ ऐसा खबरें सामने आ रही है जो कि अनुष्का शर्मा के फैंस को शायद अच्छी नहीं लगेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा फिर से प्रेगनेंट हैं और विराट कोहली दूसरी बार पापा बनने वाले हैं।
दावा यहां तक किया जा रहा है कि उनकी दूसरी तिमाही भी चालू है। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया जा रहा है। जाहिर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं।
अगर ये खबर सच होती है तो फिर से अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री से दूर हो जाएंगी और ये बात उनके फैंस को बिल्कुल रास नहीं आने वाली है। फिलहाल लोगों को इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। कहा जा रहा है कि विराट कोहली जल्दी ही ऐलान करेंगे। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी।
ये एक ऐसी शादी थी जिसमें सिर्फ परिवारवाले और दोस्त पहुंचे थे। वर्कफ्रंट पर अनुष्का शर्मा इस वक्त चकदा एक्सप्रेस को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में शानदार महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुईं नजर आने वाली हैं।
विराट कोहली की बात करें तो वो आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्वकप के लिए तैयारी कर रहे हैं जो कि इस बार भारत में होने वाला है। विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी सबसे बड़ी फैन फॉलोविंग है।


Click it and Unblock the Notifications