तगड़ा Rumor: रणवीर सिंह से नाराज़ हुए फूफाजी अनिल कपूर, शादी की किसी रस्म का नहीं मिला न्योता
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकण अंदाज़ में पूरी हो चुकी है लेकिन इस शादी में एक इंसान की कमी किसी को नहीं खली और ये उस इंसान को खल गया। हर शादी में एक नाराज़ फूफा होता ही है और रणवीर सिंह की शादी में ये नाराज़ फूफा हैं अनिल कपूर। दरअसल, अनिल कपूर, रणवीर सिंह से खासा नाराज़ हैं कि उन्हें शादी का न्योता ही नहीं मिला।
इतना ही नहीं, रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास पर कुछ समय पहले हुए हल्दी के फंक्शन में भी भवनानी परिवार, कपूर परिवार को न्योता देने भूल गए। इस बात से अनिल कपूर बहुत दुखी हैं। गौरतलब है कि कपूर परिवार और भवनानी परिवार रिश्तेदार हैं। वहीं रणवीर सिंह, अनिल कपूर को अपना आईडल मानते हैं।

रणवीर सिंह के दादाजी और सोनम कपूर की नानी, भाई बहन हैं। ऐसे में सोनम कपूर की मम्मी, सुनीता कपूर, रिश्ते में रणवीर सिंह की बुआ लगती हैं। रिश्तेदार होने के बावजूद रणवीर सिंह ने इस शादी में कपूर खानदान को बुलाना ज़रूरी नहीं समझा और ये बात अनिल कपूर को खटक गई।
शादी से पहले, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फराह खान, करण जौहर और शाहरूख खान से मिले थे। माना गया कि ये मुलाकात, शादी के न्योते के लिए है। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस शादी में बॉलीवुड का कोई इंसान शामिल नहीं था। रणवीर - दीपिका हर किसी से मिलकर, आशीर्वाद लेने गए थे।
वैसे जानिए इस शादी की सारी अपडेट्स -


Click it and Unblock the Notifications