..................... फराह खान की अगली फिल्म में काम कर रही हैं अनन्या पांडे? | Is Ananya Pandey collaborating with Farah Khan for her next project - Hindi Filmibeat

फराह खान की अगली फिल्म में अनन्या पांडे फाईनल, ये रही तस्वीर

अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब वो कार्तिक आर्यन के साथ पति, पत्नी और वो में नज़र आने वाली हैं। लेकिन इसके बाद अनन्या क्या कर रही हैं फिलहाल किसी को नहीं पता है।

अब अनन्या ने अपनी, कार्तिक और भूमि की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली। इस तस्वीर में तीनों के साथ हैं फराह खान। अनन्या ने इस स्टोरी को कैप्शन दिया - हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। मेरी अगली डायरेक्टर।

is-ananya-pandey-collaborating-with-farah-khan-for-her-next-project

अब अनन्या ने ये बात मज़ाक में लिखी है या फिर वाकई वो फराह खान की अगली फिल्म का हिस्सा होंगी ये तो देखना है। फिलहाल तो फराह खान केवल सत्ते पे सत्ता रीमेक में काम कर रही हैं जिसकी कास्टिंग अभी तक नहीं हुई है।

ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि अनन्या अगर मज़ाक नहीं कर रही हैं तो उन्हें फराह खान के सत्ते पे सत्ता रीमेक में जगह मिली है या फिर किसी और फिल्म में।

फिलहाल के लिए अनन्या के पास एक ही कंफर्म प्रोजेक्ट है - अली अब्बास ज़फर की काली पीली। इस फिल्म में वो इशान खट्टर के अपोज़िट नज़र आएंगी। दूसरी तरफ पति, पत्नी और वो, 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X