क्षमता से अधिक काम करते हैं अमिताभ
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी खूब काम करते हैं। ऐसे में चेन्नई में उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अमिताभ सत्यम थियेटर में थे, जहां चेन्नई के फिल्म संघों ने उनका सम्मान किया था। बेहद थके हुए 67 वर्षीय अमिताभ की शनिवार को समारोह शुरू होने से पहले नींद लग गई थी, जब उनकी नींद खुली तो वह पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थे, यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह कहां हैं।
उस समय निर्देशक बाल्की भी बिग बी के साथ उपस्थित थे। बाल्की कहते हैं, "वह ठीक थे। कुछ देर के लिए उनकी आंख लग गई। आपको समझना होगा कि वह सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। अमितजी जादू हैं। वह बिना सोए लगातार काम कर सकते हैं।"
समारोह समाप्त होने के बाद बिग बी के पास 24 शॉलें थीं। अमिताभ से यह पूछने पर कि वह इतनी शॉलों का क्या करेंगे, उन्होंने कहा, "मैं ये जरूरतमंद लोगों को दूंगा।"
बाल्की कहते हैं, "पिछले सप्ताह वह 'पा' के प्रीमियर में व्यस्त थे। प्रीमियर के बाद बिना सोए वह 'बिग बॉस' की शूटिंग के लिए चले गए। शूटिंग के बाद वह पूरे दिन लोनावाला में बॉम्बे टाइम्स की पार्टी में रहे इसके बाद शनिवार सुबह वह चेन्नई के लिए निकले। इस उम्र में जब ज्यादातर लोग कुर्सी पकड़ लेते हैं, वह अब भी काम कर रहे हैं।"
वैसे अमिताभ के करीबी लोगों का कहना है कि वह क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं और उन्हें कम काम करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











