..................... Is Amitabh Bachchan has been hospitalized for four days? Know the truth - Hindi Filmibeat

4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन? ज्यादा बिगड़ गई तबीयत! सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश

Amitabh Bachchan Hospitalized truth: अमिताभ बच्चन इस वक्त 83 साल के हैं और खबरें आईं थीं कि सदी के महानायक 16 मई सेअस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि वो बीमार हो गए हैं। कुछ समय पहले भी वो अस्पताल में थे और कहा गया था कि उनकी हालत खराब है।

Amitabh Bachchan

इस बार भर्ती होने की खबरों ने फैंस को फिर से चिंता में डाल दिया था। लेकिन अब अस्पताल में भर्ती होने को लेकर सच्चाई सामने आई है। खबरें हैं कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे बल्कि रुटीन चेकअप के लिए एक छोटी सी मुलाकात डॉक्टरों के साथ हुई थी।

Also Read
Punjabi Singer Murder: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की अपहरण के बाद हत्या, नहर में इस हालत में मिला शव
Punjabi Singer Murder: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की अपहरण के बाद हत्या, नहर में इस हालत में मिला शव

इस दौरान अमिताभ बच्चन घर पर ही हैं लेकिन कई रिपोर्ट्स में 4 दिन से उनके भर्ती होने की खबरें आ रही हैं। इसके बाद से फैंस को काफी चिंता हो रही थी। कहा जा रहा था मुंबई के मशहूर नानवती अस्पताल में है लेकिन उनको तुरंत जाने दिया गया क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे।

कार चलाते हुए देखा गया

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर को पूरी तरह से झुठलाया है कि वो भर्ती हुए थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो बस रुटीन चेकअप था। इसके बाद अभिनेता को अपने जलसा के बाहर कार भी चलाते हुए देखा गया था। अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम कर रहे हैं। कभी वो फिल्मों में नजर आते हैं तो कभी केबीसी के सेट पर लोगों से सवाल पूछते हैं। फिलहाल फैंस यही प्रार्थनाएं करते हैं कि वो ऐसे ही हमें एंटरटेन करते रहें और स्वस्थ रहें।

वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। खबरें हैं कि वो काफी जल्दी 84 और कल्कि 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके अलावा भी कई फिल्में हैं जो कि काफी जल्दी फ्लोर पर होंगी। अमिताभ बच्चन को काम करना पसंद है और इसके लिए वो हमेशा राजी रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अपने काम से लोगों का दिल जीतने वाला ऐसा महानायक शायद ही कभी जन्म लेगा।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X