Allu Arjun हुए गिरफ्तार, पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई थी महिला की मौत, सामने आया Video!

Allu Arjun Arrested ?- पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में वो मुश्किल में फंस गए हैं।
हैदराबाद पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उनपर क्या केस है इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खबरें हैं कि अभिनेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
उनकी गिरफ्तारी की खबर तक सामने आई जब वो अपने निजी वाहन में नहीं बल्कि पुलिस की गाड़ी में बैठकर गए थे। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं। बता दें कि भगदड़ की ये घटना 4 दिसंबर को उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई थी। काफी संख्या भीड़ इकट्ठा हुई थी और ये हादसा हुआ था।
चिकाडपल्ली पुलिस स्टेशन
लोकल मीडिया की मानें को अल्लू अर्जुन को चिकाडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है और वहीं पर उनके पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। महिला की बात करें तो इस 4 दिसंबर वो अपने दो बच्चों के साथ आई थी लेकिन भगदड़ में उसकी जान चली गई थी। बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
अल्लू अर्जुन ने की मदद
महिला की मौत के अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर सामने आकर दुख व्यक्त किया था। इसके अलावा उन्होने मृतका के परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता देने की भी बात कही थी। बता दें कि अल्लू अर्जुन इस वक्त अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जो कि लगातार थिएटर में धमाका कर रही है।
देखिए ये वीडियो जो कि Viral Bhayani ने साझा किया है..


Click it and Unblock the Notifications