#Vote: अजय देवगन और आलिया भट्ट क्या कर पाएंगे गोलमाल अगेन?
अगर सूत्रों की मानें तो गोलमाल 4 के लिए अजय देवगन के अपोज़िट आलिया भट्ट को फाइनल कर लिया गया है। हालांकि पहले फिल्म में करीना कपूर को फाइनल माना जा रहा था। लेकिन फिर उनके प्रेगनेंसी की खबरों के बीच करीना ने बस एक ही फिल्म करना तय किया।
अब करीना कपूर का रिप्लेसमेंट आलिया भट्ट से बेहतर कौन हो सकता है भला। हालांकि फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी काफी चर्चा में था लेकिन अब फिल्म के लिए आलिया का नाम तय माना जा रहा है।
[शिवाय #Trailer से अजय देवगन ने फिर बदल डाला ट्रेंड]
माना जा रहा है कि आलिया की मैनेजर रेशमा शेट्टी डीटेल में रोहित से मुलाकात कर चुकी हैं और आलिया की फीस से लेकर को स्टार्स पर बात कर चुकी हैं। अब केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
ये भी तय हो चुका है कि फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी। और हाल ही में फिल्म की कहानी भी सामने आई है जो उतनी ही दिलचस्प है।
[#Jhatka: दो सुपरस्टार्स थे फाइनल...कैंसिल हो गई ये धमाकेदार रीमेक!]
जहां अब तक गोलमाल सीरीज़ कन्फ्यूजन पर बनती थी, वहीं अब कि बार फिल्म होगी डार्क कॉमेडी। यानि कि अभी जो कुछ भी सोसाइटी में चल रहा है उस पर करारा सा व्यंग्य।
अब देखना है कि अजय देवगन और आलिया फिल्म के लिए कैसा पेयर बनते हैं। वैसे देखिए बॉलीवुड की आने वाली हटके जोड़ियां -


Click it and Unblock the Notifications