#JustIn: डिब्बाबंद थी अक्षय कुमार की ये फिल्म....अब होगी 2019 की धमाकेदार OPENER!
अक्षय कुमार की क्रैक एक बार फिर टाल दी गई ।माना जा रहा है कि इस बार फिल्म कब तक के लिए टली है पता नहीं। क्योंकि नीरज पांडे अपनी सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी वाली फिल्म में जुट गए हैं और अक्षय के पास प्रोजेक्ट ही प्रोजेक्ट हैॆं।
लेकिन फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरों पर नीरज पांडे ने मिट्टी डाल दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म इस नवंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन वो अब नहीं हो पाएगा। लेकिन फिल्म पर काम चल रहा है।

वहीं क्रैक को लेकर कोई भी अभी कॉन्फिडेंस में नहीं है कि फिल्म अच्छी है। फिल्म की स्क्रिप्ट से फिलहाल कोई खुश नहीं है। इसलिए भले ही अक्षय कुमार ने जल्दबाज़ी में पोस्टर रिलीज़ कर दिया हो लेकिन फिल्म फिलहाल बंद हो चुकी है।
अक्षय कुमार की क्रैक फीलिंग डाउन का भारतीय संस्करण मानी जा रही है। फिल्म एक अपराधी की कहानी थी जो सिस्टम से इतना चिढ़ जाता है कि अपराध की दुनिया में कदम रखता है।
यानि कि अक्षय कुमार का एक और सोशल ड्रामा। इस बार थोड़े से साइकोलॉजिकल थ्रिलर इफेक्ट के साथ। हो सकता है कि फिल्म अगले साल बनने के बाद जनवरी 2019 की ओपनिंग करे।
वैसे केवल क्रैक ही नहीं और बॉलीवुड फिल्में हैं जो किसी अंग्रेज़ी फिल्म से प्रेरित थीं।


Click it and Unblock the Notifications












